मेन्यू

लोड हो रहा है...

कजगांव नगर पंचायत की खुली ‘सफाई की पोल’, चंद मिनटों की बारिश में सड़क बनी समंदर; नौनिहालों का स्कूल जाना दूभर

लापरवाह प्रशासन बेखबर, गंदे पानी में तैरतास्वच्छ भारतका सपना

 

 

जौनपुर : दिसंबर 2019 में जब पांच ग्राम पंचायतों को मिलाकर करीब 20 हजार की आबादी वाली काजीगांव नगर पंचायत के गठन को मंजूरी मिली थी, तब जनता ने बेहतर नागरिक सुविधाओं और सुधरे जीवन स्तर के सपने देखे थे। लेकिन प्रशासनिक अनदेखी और भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ी सफाई व्यवस्था ने इन उम्मीदों पर पानी फेर दिया है। मानसून की शुरुआती बौछारों ने ही नगर पंचायत प्रशासन के दावों की हवा निकाल कर रख दी है

 

 

गंदे पानी से गुजरकर स्कूल जाने को मजबूर मासूम

 

नगर पंचायत काजीगांव के वार्ड संख्या 10 (मझलेपुर) स्थित जेठपुरा मोहल्ले में स्थिति बेहद चिंताजनक है। हल्की सी बारिश होते ही पूरा इलाका जलमग्न हो जाता है और सड़कें नालियों के गंदे पानी में डूब जाती हैं। इसका सबसे भयानक दंश स्कूली बच्चों और मासूम नौनिहालों को झेलना पड़ रहा है। प्राथमिक विद्यालय और मदरसे जाने वाले छोटे-छोटे बच्चे इसी बदबूदार और दूषित पानी में से होकर गुजरने को लाचार हैं।

 

जिम्मेदार बेफिक्र, जनता परेशान: शिकायत के बाद भी नतीजा ‘सिफर’

 

स्थानीय नागरिकों का गुस्सा अब चरम पर है। मोहल्ले वासियों का आरोप है कि नगर पंचायत के जिम्मेदार अधिकारी और कर्मचारी जनता की मूलभूत समस्याओं के प्रति पूरी तरह संवेदनहीन बने हुए हैं। जल-जमाव और नालियों की नियमित सफाई न होने की शिकायत बार-बार जिम्मेदारों तक पहुंचाई गई, लेकिन स्थिति जस की तस बनी हुई है।

 

 

Fast Blitz 24
Author: Fast Blitz 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

‘महत्वपूर्ण’ दस्तावेज़, दो कारें, शेयर बाज़ार: राम मंदिर दान ‘चोरी’ मामले में एसआईटी को अब तक क्या मिला है

चंदा गबन मामले के मुख्य आरोपियों में से एक रमाशंकर मिश्रा को अयोध्या पुलिस बुधवार को उस किराए के मकान में ले गई जहां वह

केंद्र ने डीजल, जेट ईंधन पर अप्रत्याशित कर बढ़ाया; पेट्रोल निर्यात शुल्क में कटौती

अमेरिका-ईरान युद्ध के कारण पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच, सरकार ने डीजल और विमानन टरबाइन ईंधन (एटीएफ) के निर्यात पर अप्रत्याशित लाभ कर

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र, सीबीएसई से कहा, कक्षा 9 के छात्रों पर नई भाषा का बोझ न डालें

सुप्रीम कोर्ट गुरुवार को कक्षा 9 के स्तर पर अनिवार्य तीसरी भाषा शुरू करने के केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के फैसले पर सवाल उठाया,

‘स्वस्तिक भारत और अज़रबैजान को जोड़ता है’: तनावपूर्ण संबंधों के बीच भारतीय राजनयिक ने प्राचीन प्रतीक का आह्वान किया

जैसा कि नई दिल्ली महीनों के राजनयिक घर्षण के बाद अजरबैजान के साथ अपने संबंधों को स्थिर करना चाहती है, भारत के नामित राजदूत बाकूअभय