मेन्यू

लोड हो रहा है...

महान क्रांतिकारी खुदीराम बोस की शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित की गई

 

जौनपुर । भारतीय आजादी आंदोलन के महान क्रांतिकारी, देश के पुष्प, अमर शहीद खुदीराम बोस की 118वीं शहादत दिवस के अवसर पर आज 11 अगस्त 2026 को काकोरी ऐक्शन शताब्दी वर्ष आयोजन समिति जौनपुर के तत्वाधान में श्री बद्रीनाथ शिक्षण संस्थान मल्लूपुर, बदलापुर, जौनपुर में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। श्रद्धांजलि कार्यक्रम में सैकड़ों छात्र छात्राओंशिक्षकों ने अमर शहीद खुदीराम बोस की तस्वीर पर पुष्प चढ़ाकर श्रद्धांजलि अर्पित किए।

 

 

      कार्यक्रम को काकोरी ऐक्शन शताब्दी वर्ष आयोजन समिति के जिला उपाध्यक्ष श्री दिलीप कुमार ने कहा कि, क्रूर अंग्रेज मजिस्ट्रेट किंग्सफोर्ड की बघ्घी पर बम फेकने के खिलाफ जब खुदीराम बोस को अदालत में फाँसी की सजा सुनाई जा रही थी तो वे घबराये नहीं, बल्कि मजिस्ट्रेट के सामने मुस्करा रहे थे और जैसे कह रहे हों कि, तुम मुझे मार सकते हो लेकिन मेरे विचारों को नहीं। इस तरह खुदीराम बोस सीना तानकर फांसी घर की ओर बढ़ चले और मात्र 19 साल से कम उम्र में फांसी के फंदे चूम कर वे शहीद हो गये। लेकिन अफसोस कि! आजादी 78 सालों के बाद भी उनके जैसे अनगिनत क्रांतिकारियों के सपने आज भी अधूरे हैं। आज देश भर में शिक्षा, संस्कृति, स्वास्थ्य, रोजगार, महिला सम्मान सहित जीवन के हर क्षेत्र में चौतरफा संकट व्याप्त है। अब फिर से नये संघर्ष की जरूरत है, जन आंदोलन की जरूरत है। इसलिए आज, गैर समझौतावादी क्रांतिकारियों के विचारों की प्रासंगिकता बढ़ती जा रही है। देश के छात्रों – नौजवानों को खुदीराम बोस, नेताजी सुभाषचंद्र बोस, भगतसिंह, चन्द्रशेखर आज़ाद, रामप्रसाद बिस्मिल, अशफ़ाक उल्ला खान व प्रीतीलता वादेद्दार जैसे क्रांतिकारियों को अपना जीवन आदर्श व प्रेरणास्रोत बनाना होगा।

 

     कार्यक्रम को प्रधानाचार्य श्री एसपी यादव ने भी संबोधित किया। संचालन- संतोष कुमार प्रजापति (कार्यालय सचिव, काकोरी ऐक्शन शताब्दी वर्ष आयोजन समिति, जौनपुर) ने किया। इस अवसर पर प्रबंधक शोभनाथ यादव, विकास मौर्य, सुनील मौर्य, मोनू उपाध्याय, श्रद्धा यादव, सोनी शर्मा, शिक्षा मौर्य सहित अन्य कई लोग मौजूद रहे।

 

 

 

 

Fast Blitz 24
Author: Fast Blitz 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

‘महत्वपूर्ण’ दस्तावेज़, दो कारें, शेयर बाज़ार: राम मंदिर दान ‘चोरी’ मामले में एसआईटी को अब तक क्या मिला है

चंदा गबन मामले के मुख्य आरोपियों में से एक रमाशंकर मिश्रा को अयोध्या पुलिस बुधवार को उस किराए के मकान में ले गई जहां वह

केंद्र ने डीजल, जेट ईंधन पर अप्रत्याशित कर बढ़ाया; पेट्रोल निर्यात शुल्क में कटौती

अमेरिका-ईरान युद्ध के कारण पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच, सरकार ने डीजल और विमानन टरबाइन ईंधन (एटीएफ) के निर्यात पर अप्रत्याशित लाभ कर

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र, सीबीएसई से कहा, कक्षा 9 के छात्रों पर नई भाषा का बोझ न डालें

सुप्रीम कोर्ट गुरुवार को कक्षा 9 के स्तर पर अनिवार्य तीसरी भाषा शुरू करने के केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के फैसले पर सवाल उठाया,

‘स्वस्तिक भारत और अज़रबैजान को जोड़ता है’: तनावपूर्ण संबंधों के बीच भारतीय राजनयिक ने प्राचीन प्रतीक का आह्वान किया

जैसा कि नई दिल्ली महीनों के राजनयिक घर्षण के बाद अजरबैजान के साथ अपने संबंधों को स्थिर करना चाहती है, भारत के नामित राजदूत बाकूअभय