Fastblitz 24

खेतासराय पुलिस ने शांति भंग के आरोप में 6 लोगों को किया गिरफ्तार

जौनपुर: खेतासराय पुलिस ने मंगलवार को शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से थाना क्षेत्र के विसवा और बभनौटी गांवों से छह लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें तीन महिलाएं और तीन पुरुष शामिल हैं। सभी आरोपियों को आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद कोर्ट में पेश किया जा रहा है।
यह कार्रवाई क्षेत्राधिकारी शाहगंज, अजीत सिंह चौहान के निर्देश पर थाना खेतासराय पुलिस टीम द्वारा की गई। इन सभी को सम्बंध धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया है।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों के नाम और पते इस प्रकार हैं:
* राजन (22), पुत्र स्व. पारसनाथ, निवासी विसवा, थाना खेतासराय।
* सुशीला देवी (52), पत्नी राममुरत, निवासी विसवा, थाना खेतासराय।
* प्रतिभा (25), पुत्री स्व. पारसनाथ, निवासी विसवा, थाना खेतासराय।
* अखिलेश (34), पुत्र दयाराम, निवासी विसवा, थाना खेतासराय।
* विद्या पाण्डेय (58), पत्नी निर्मोहन पाण्डेय, निवासी बभनौटी, थाना खेतासराय।
* अंजू पाण्डेय (35), पत्नी अजय पाण्डेय, निवासी बभनौटी, थाना खेतासराय।

इस गिरफ्तारी में उपनिरीक्षक कपिलदेव, उपनिरीक्षक अनिल कुमार पाठक, हेड कांस्टेबल संजय पाण्डेय, हेड कांस्टेबल अम्बिका यादव, कांस्टेबल हरखनाथ यादव, कांस्टेबल संदीप कुमार यादव, महिला हेड कांस्टेबल रीना राव, और महिला कांस्टेबल पूजा पाण्डेय की टीम शामिल थी।

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज