जौनपुर: जनपद के खुटहन थाना क्षेत्र में पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। दोनों को शांति भंग करने के आरोप में कोर्ट में पेश किया गया है।

पुलिस के अनुसार, क्षेत्राधिकारी शाहगंज, अजीत सिंह चौहान के निर्देशन में खुटहन थाना प्रभारी चंदन कुमार राय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की। आज मंगलवार को, थाना क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों से दो व्यक्तियों को शांति भंग के आरोप में हिरासत में लिया गया।
पूरा पढ़िये 👇


गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान आयुष यादव (निवासी कैराडीह) और जय हिन्द गौतम (निवासी इमामपुर) के रूप में हुई है। दोनों को सम्बंध धाराओं के तहत गिरफ्तार कर संबंधित न्यायालय भेजा गया।
इस कार्रवाई में थाना खुटहन पुलिस टीम के थानाध्यक्ष चंदन कुमार राय, उप-निरीक्षक सत्येन्द्र नारायण सिंह, कांस्टेबल सफी अहमद, कुलदीप गोस्वामी और सुरेंद्र वर्मा शामिल थे। पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।
Author: fastblitz24



