Fastblitz 24

‘कोयल बिन बगिया न सोहे राजा…’ डिंपल भूमि की मधुर आवाज ने मोहा लोगों का मन

मुंगराबादशाहपुर: मुंगराबादशाहपुर के सार्वजनिक इंटर कॉलेज में आयोजित सार्वजनिक सांस्कृतिक महोत्सव में कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों का दिल जीत लिया। हल्की बारिश के बीच लोक गायिका डिंपल भूमि की सुरीली आवाज और राजस्थानी कलाकार वीरू नागौरी के अद्भुत नृत्य ने कार्यक्रम में चार चाँद लगा दिए।

कार्यक्रम की शुरुआत महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्य मंत्री कृपाशंकर सिंह, पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह, सांसद सीमा द्विवेदी और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने पूर्व मंत्री विनोद सिंह की मूर्ति पर पुष्पांजलि अर्पित कर और दीप प्रज्वलित करके की।

पूरा पढ़िये 👇

बिहार से आईं लोक गायिका डिंपल भूमि ने अपने मधुर गीतों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। उन्होंने ‘कोयल बिन बगिया न सोभे राजा…’ और ‘रेलिया बैरन पिया को लिए जाए रे…’ जैसे सावन के गीतों के अलावा ‘जरा देर ठहरो राम तमन्ना यही है…’ जैसे भक्ति गीत भी गाए।

राजस्थानी कलाकार वीरू नागौरी ने अपने शानदार भवाई नृत्य और मटकी नृत्य से दर्शकों को खूब प्रभावित किया। उनकी अद्भुत नृत्य कला और शारीरिक करतबों को दर्शकों ने खूब सराहा। पारंपरिक राजस्थानी वेशभूषा में सजे वीरू नागौरी की प्रस्तुति महोत्सव में सबसे ज्यादा आकर्षण का केंद्र रही।

आयोजक ब्लॉक प्रमुख सत्येंद्र सिंह फंटू, जितेंद्र बहादुर सिंह, उदय प्रताप सिंह और अन्य आयोजकों ने सभी अतिथियों को अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन पूर्व प्रधानाचार्य विनोद सिंह ने किया। इस दौरान डीसीएफ चेयरमैन धन्नजय सिंह, आलोक कुमार गुप्ता पिंटू, इंजीनियर उमाशंकर गुप्ता और अन्य लोग भी मौजूद थे।

 

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज