Fastblitz 24

भगवान चित्रगुप्त पूजन शोभायात्रा 23 अक्तूबर को

 

जौनपुर। सभी के कर्मों का लेखा जोखा रखने वाले भगवान चित्रगुप्त को पूजन उत्सव 23 अक्टूबर को पूरे देश में मनाया जाएगा उसी कड़ी में जौनपुर में भी मनाई जाएगी। श्री चित्रगुप्त भगवान पूजन महासमिति जौनपुर द्वारा जौनपुर में भगवान चित्रगुप्त जी के दो मंदिर का भव्य शृंगार सजावट अच्छे कारीगरों द्वारा किया जा रहा हैं और पूरे मंदिर की सजावट किया जा रहा हैं ।

भगवान चित्रगुप्त जी पूजन अर्चना के बाद 23 अक्टूबर को भगवान चित्रगुप्त जी की वृहद शोभायात्रा भगवान चित्रगुप्त मंदिर बारीनाथ मठ से दोपहर 3 बजे निकलेगी जिसमें भव्य भगवान रथ रोड लाइट साउंड अनेक झांकी बैंड बाजा के साथ निकलेगी जो उर्दू बाजार कोतवाली चौराहे ओलंदगंज होते हुए भगवान चित्रगुप्त मंदिर रूहट्टा तक जाएगी जिसमें कायस्थ समाज वैश्व समाज के साथ साथ सर्व समाज समुदाय के धार्मिक संगठन भगवान चित्रगुप्त जी के भक्त एवं अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारी गण सामाजिक संगठनों व्यापार मंडल जौनपुर के लोग भारी संख्या में शामिल होंगे।

शोभायात्रा को सफल बनाने हेतु महासमिति के संयोजक सरस चन्द श्रीवास्तव वरिष्ठ अधिवक्ता, महासमिति के अध्यक्ष मनोज अग्रहरी एवं पूजन समिति के संस्थापक सदस्य चंद्रमोहन श्रीवास्तव, राकेश श्रीवास्तव, मनोज श्रीवास्तव राजेश श्रीवास्तव बच्चा भईया, अग्रहरि समाज के उपाध्यक्ष विनोद अग्रहरि, महामंत्री रविन्द अग्रहरि, संतोष अग्रहरि, कायस्थ महासभा के अध्यक्ष मनोज श्रीवास्तव, राष्ट्रीय कायस्थ महापरिषद के जिलाध्यक्ष गिरिजेश श्रीवास्तव, ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस के जिला अध्यक्ष डॉ उमाकांत श्रीवास्तव, चित्रांश महासभा के अध्यक्ष दयाल सरन श्रीवास्तव, कायस्थ संघ अंतर्राष्ट्रीय के अध्यक्ष अजय वर्मा अज्जू, श्री चित्रगुप्त सभा के अध्यक्ष रमेंद्र नाथ श्रीवास्तव मंत्री श्यामलकान्त श्रीवास्तव, एकता मंच के अध्यक्ष दयाशंकर निगम, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संतोष श्रीवास्तव सोनू राष्ट्रीय प्रवक्ता विश्व प्रकाश श्रीवास्तव दीपक पत्रकार पी टी आई सहित कई संगठन के पदाधिकारियों ने वृहद जनसंपर्क करते हुए 23 अक्टूबर को शोभायात्रा सफल बनाने हेतु मुहल्ले मुहल्ले जनसंपर्क किया गया और प्रचार वाहन से भी प्रचार किया जा रहा है। चित्रगुप्त पूजन महासमिति जौनपुर ने समस्त जनपद वासियों से शोभायात्रा में शामिल होने की अपील किया।

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज