Fastblitz 24

अलाव की आग से झूलसी विवाहिता की मौत

 

जौनपुर। जफराबाद थाना क्षेत्र के कर्मही गांव में अलाव की आग से झुलसी विवाहिता महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई है। सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि उक्त गांव निवासी सर्वेश कुमार की 28 वर्षीय पत्नी अनीता के परिवार ने बताया कि 9 जनवरी को वो अलाव जलाकर ताप रही थी। उसी से वह झुलस गई। परिवार के लोगों ने उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के दौरान मंगलवार तड़के उसकी मौत हो गई। मृतका का विवाह वर्ष 2022 में हुआ था। उसका मायका गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के कबीरूद्दीनपुर में बताया गया है। इसका एक बेटा ढाई साल का और दूसरा बेटा तीन माह का है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज