Fastblitz 24

नकाबपोश बदमाशों ने युवक पर की ताबड़तोड़ फायरिंग

 

जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के उडली गांव में रविवार की रात बाइक सवार तीन अज्ञात नकाबपोश बदमाशों ने युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। बदमाशों के हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मालूम हो कि इसी थाना क्षेत्र के उडली गांव निवासी लालता यादव का पुत्र योगेंद्र उर्फ हसनु उम्र करीब 40 वर्ष अपने घर से महज़ 150 मीटर दूर किसी से बात कर रहा था कि तभी बाइक पर सवार तीन अज्ञात बदमाश वहां पहुंचे और उस पर गोलियों की बौछार कर दी। गोली युवक के कंधे और पेट में लगी जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर वहीं अचेत हो गया। जानकारी मिलने पर घटनास्थल पर पहुंचे परिजनों ने उसे जिला अस्पताल लाया जहां हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उसे वाराणसी रेफर कर दिया। पुलिस को मौके से एक खोखा भी मिला है। थाना प्रभारी जयप्रकाश यादव ने बताया कि मामले की गहन जांच की जा रही है और बदमाशों की तलाश तेज़ कर दी गई है।

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज