
जौनपुर। थाना चंदवक क्षेत्र के डोभी में गुरुवार की शाम बाइक से वापस अपने घर लौटते समय एक अधेड़ व्यक्ति की हदय गति रूकने से मौत हो गई है। अइलीया गांव निवासी अभय प्रताप सिंह उम्र 57 वर्ष बीती गुरुवार की शाम चंदवक बाजार से अपनी बाइक पर घर लौट रहे थे कि गोनौली गांव स्थित रेलवे क्रॉसिंग के पास पहुंचते ही उनके सीने में अचानक तेज दर्द उठा और वह बाइक सहित सड़क पर गिर पड़ें।


व्यक्ति के इस तरह से आचानक सड़क पर गिरने के बाद आसपास के लोग वहां पहुंचें और उन्हें एक निजी अस्पताल ले गयें, जहां डाॅक्टरों ने जांच के बाद अभय प्रताप सिंह को मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि अभय प्रताप सिंह की पूर्व में बाईपास सर्जरी हो चुकी थी और वह हृदय रोग से पीड़ित थे। वह बजरंग नगर पुलिस चौकी के सामने एक ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक भी थे। उनके परिवार में दो बेटे और एक बेटी हैं। सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण अस्पताल पहुंच गए।
Author: fastblitz24

