Fastblitz 24

कलीचाबाद-प्यारेपुर गोमती नदी पुल का राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव ने किया निरीक्षण, ₹29.93 करोड़ से हुआ है निर्माण

जौनपुर :उत्तर प्रदेश सरकार के खेल एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) माननीय श्री गिरीश चंद्र यादव ने आज कलीचाबाद से प्यारेपुर तक गोमती नदी पर नवनिर्मित बड़े सेतु का स्थलीय निरीक्षण किया। लगभग ₹29.93 करोड़ की भारी लागत से तैयार हुआ यह पुल क्षेत्र के विकास और यातायात व्यवस्था के लिए मील का पत्थर साबित होगा।

आगे पढ़िए

निरीक्षण के दौरान राज्यमंत्री ने पुल और सड़कों के निर्माण कार्यों की गुणवत्ता, प्रगति तथा सुरक्षा मानकों का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने मौके पर मौजूद कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को बचे हुए कार्यों को पूरी निष्पक्षता और उच्च मानकों के साथ पूरा करने के आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

 

इस अवसर पर मीडिया से बात करते हुए राज्यमंत्री श्री गिरीश चंद्र यादव ने कहा कि इस महत्वपूर्ण सेतु के बन जाने से जौनपुर नगर में आए दिन लगने वाले भीषण जाम से नगरवासियों को बड़ी राहत मिलेगी।उन्होंने बताया कि इस पुल के चालू होने से:यातायात को सुचारू रूप से चलाने के लिए सेतु के साथ-साथ दोनों तरफ बेहतरीन अप्रोच मार्ग (संपर्क सड़क) का भी निर्माण कराया गया है। इसके तहत नदी के एक छोर पर 600 मीटर और दूसरे छोर पर 800 मीटर लंबी पक्की सड़क का निर्माण पूरा कर लिया गया है।

इस महत्वपूर्ण स्थलीय निरीक्षण के दौरान सेतु निर्माण निगम के प्रोजेक्ट मैनेजर श्री जे.पी. गुप्ता मुख्य रूप से उपस्थित रहे और उन्होंने तकनीकी पहलुओं की जानकारी दी। इनके अलावा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व जिला अध्यक्ष श्री ब्रह्मदेव मिश्र, राज्यमंत्री के मीडिया प्रभारी मनीष श्रीवास्तव, जिला कार्यालय मंत्री दीपक सिंह ‘मांटो’, श्री विनय सिंह सहित भारी संख्या में स्थानीय पदाधिकारी, कार्यकर्ता और विभागीय कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज