Fastblitz 24

बंदर ने हमले के लिए दौड़ाया, महिला की सीढी से गिरकर मौत

 

जौनपुर। जिले में शनिवार की सुबह छत पर धूप में बैठकर धूप ले रही महिला को पर एक बंदर ने हमला करने के लिए दौड़ा लिया जिससे वह सीढ़ी से उतरते समय गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। परिवार के लोग उपचार के लिए स्थानीय सीएचसी में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। सरपतहा थाना क्षेत्र के चितरहां गांव निवासी राज कुमारी उम्र 72 वर्ष अपने दामाद शिवशंकर जायसवाल के साथ पक्का पोखरा स्थित मकान में रहती थीं। शनिवार की सुबह छत पर धूप में बैठी थीं। उसी दौरान अचानक छत पर बंद आ गया। बंदर ने काटने के लिए दौड़ा लिया। घबड़ाहट में छत की सीढ़ी से नीचे उतरते समय पैर फिसलने से नीचे फर्श पर गिरकर घायल हो गईं। परिवार के लोग उन्हें उपचार के लिए स्थानीय सीएचसी ले गए। जहां डॉक्टरों ने इलाज के दौरान उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रभारी निरीक्षक किरन कुमार सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है। परिजनों के कहने पर जरूरी लिखा.पढ़ी कर पंचनामा कर शव काे परिजनों को सुपुर्द कर दिया।

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज