
जौनपुर। लाइन बाजार थाना क्षेत्र के भगवत काॅलोनी मे एक दर्जन से अधिक संख्या में आए बदमाशों ने अधिकारी पर जानलेवा हमला कर घायल कर दिया है। बीती रात बदमाशों ने अधिकारी पर हमला करते हुए उनकी गाड़ी का शीशा तोड़कर सरकारी दस्तावेज और दो लाख रूपये नगदी लेकर चलें गयें। बदमाशों ने अपने साथ लेकर आए क्रेन वाहन से उनके वाहन को खींचकर ले जाने का भी प्रयास करने लगें। घटना की विडियों सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। फिल्हाल इस मामले में जानकारी मिलने पर पुलिस वहां पहुंच कर जांच में जुट गई।

Author: fastblitz24


