जौनपुर। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के कबीरूद्दीनपुर गांव में बुधवार की सुबह करीब आधा दर्जन से अधिक दबंगों ने पुरानी रंजिश को लेकर घर में घुसकर एक व्यक्ति पर चाकू से हमला कर दिया। इस प्राण घातक से व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है। क्षेत्र के कबीरूद्दीनपुर निवासी संजीव राय उम्र 35 वर्ष पुत्र स्व संतोष बुधवार की सुबह करीब 9 बजे अपने घर में मौजूद थें। कुछ देर बाद पुरानी रंजिश को लेकर आधा दर्जन से अधिक अज्ञात दबंग उनके घर में घुस गयें और धारदार हथियार से मार कर लहूलुहान कर दिया। दबंगों ने सिर्फ हमला ही नहीं बल्की फायरिंग भी की और हमला करके वहां से नौ दो ग्यारह हो गयें। घायल पड़े व्यक्ति संजीव को परिजनों ने आनन फानन में एंबुलेंस से पहले धर्मपुर ब्लॉक सीएससी पर ले गयें। वहां डाॅक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। फिल्हाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Author: fastblitz24



