Fastblitz 24

जमीन विवाद में मां और बेटी की बेरहमी से पिटाई

 

जौनपुर। जिले के सुजानगंज थाना क्षेत्र के रंगवा में जमीन विवाद को लेकर दबंग पड़ोसी ने मां और बेटी की जमकर पिटाई कर दी। मारपीट का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। ग्रामीणों के अनुसार, विवाद जमीन को लेकर कई दिनों से चल रहा था। मंगलवार को मामला अचानक बढ़ गया और आरोपियों ने महिला व उसकी बेटी पर हमला बोल दिया। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और किसी तरह बीच.बचाव कराया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। 

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज