लायन्स क्लब जौनपुर मेन द्वारा खसरा रुबेला टीकाकरण शिविर एडाप्टेड स्कूल प्राथमिक विद्यालय राजेपुर वि.ख. सोधी पर आयोजित किया गया। जहां स्वास्थ्य विभाग की टीम ने लगभग सौ से अधिक बच्चों को टीके लगाकर प्रतिरक्षित किया। इस अवसर पर डिप्टी डिस्ट्रिक्ट गवर्नर सैय्यद मोहम्मद मुस्तफा ने बताया कि खसरा रूबेला का टीका एक बहुत सुरक्षित टीका है।
टीका के जरिये खसरा रूबेला रोग से सुरक्षा प्रदान की जा रही है। खसरा एक जानलेवा और संक्रामक रोग है जो वायरस से फैलता है, व बच्चों में असमय मृत्यु या विकलांगता का एक मुख्य कारण है। इसलिए इस गम्भीर बीमारी से सुरक्षित रहने के लिए बच्चों को टीका लगवाना बहुत ज़रुरी है। संस्थाध्यक्ष सीए राजेश राज गुप्ता ने बताया कि राष्ट्रीय टीकाकरण अभियान में सहयोग करते हुए लायन्स क्लब द्वारा खसरा और रूबेला टीकाकरण कराने हेतु लोगों को जागरूक करने के लिए बैनर पोस्टर व अन्य माध्यमों से निरन्तर प्रयास किया जा रहा है।
पूर्व अध्यक्ष अजय आनन्द ने कहा कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य है कि हर बच्चा एमआर वैक्सीन से सुरक्षित हो जाए, ताकि कोई भी बच्चा खसरा या रूबेला जैसी जानलेवा बीमारियों का शिकार न हो। खासकर ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में स्वास्थ्य विभाग द्वारा अभियान को एक साथ चलाया जा रहा है। इस अवसर पर प्रभाकर उपाध्याय, राजनाथ सिंह, स्वास्थ्य विभाग से सुनीता मौर्य, गीता देवी, राधेश्याम मिश्रा, शकुन्तला देवी, प्रियंका सिंह, योगेश साहू, रंजीत सिंह, बीना चन्द्रकला आदि उपस्थित रहे।
Author: fastblitz24



