Fastblitz 24

जमीन का फर्जी बैनामा और धोखाधड़ी करने वाला वांछित आरोपी मुन्ना नोना घर से गिरफ्तार

जौनपुर : शाहगंज थाना पुलिस ने भूमि के फर्जी बैनामे और धोखाधड़ी के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस टीम ने जालसाजी के मुकदमे में लंबे समय से फरार चल रहे एक वांछित अरोपी को उसके घर पर दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया है।

आगे पढ़िए

थाना प्रभारी के नेतृत्व में गठित टीम ने मुखबिर की सूचना पर सरपतहां थाना क्षेत्र के ग्राम काजीपुर में दबिश दी। पुलिस ने जालसाजी के आरोपी मुन्ना नोना पुत्र दिवंगत नंदलाल नोना को उसके घर से घेराबंदी कर दबोच लिया।

 

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी मुन्ना नोना के खिलाफ शाहगंज थाने में संबंध धाराओं के तहत मामला पंजीकृत था। वह इस मामले में पुलिस की गिरफ्त से बचने के लिए छिपा हुआ था।जालसाजी के इस आरोपी को सलाखों के पीछे पहुंचाने वाली शाहगंज थाने की टीम में मुख्य रूप से प्रभारी निरीक्षक (थानाध्यक्ष) तेज बहादुर सिंह, उप-निरीक्षक (SI) ओम प्रकाश पांडेय और कांस्टेबल आनंद पांडेय शामिल रहे।पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ सभी आवश्यक कानूनी (विधिक) औपचारिकताएं पूरी करने के बाद उसका चालान कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेशी के लिए भेज दिया गया है।

 

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज