लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में नरेंद्र मोदी विचार मंच की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। यह बैठक मंच के प्रदेश अध्यक्ष बृजेश मिश्रा की देखरेख में संपन्न हुई, जिसमें संगठन के राष्ट्रीय पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया।

बैठक में मंच के संस्थापक और राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि चाणक्य ने सभी 28 अनुषांगिक संगठनों के राष्ट्रीय अध्यक्षों, राष्ट्रीय महामंत्री संगठन और मुख्य शाखा के पदाधिकारियों को संबोधित किया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘आत्मनिर्भर भारत’ के सपने को साकार करने के लिए सभी को एकजुट होकर काम करने का निर्देश दिया।
पूरा पढ़िये 👇


चाणक्य ने सभी पदाधिकारियों को प्रधानमंत्री की 250 से अधिक योजनाओं को घर-घर तक पहुँचाने का लक्ष्य दिया। उन्होंने विशेष रूप से युवाओं को स्वरोजगार के अवसर प्रदान करके उन्हें आत्मनिर्भर बनाने पर जोर दिया।
इस बैठक में जिलाध्यक्ष के रूप में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए एक स्थानीय पदाधिकारी को ‘राष्ट्र रत्न सम्मान’ से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि चाणक्य द्वारा प्रदान किया गया, जिन्होंने उनके भारत माता की सेवा में दिए गए योगदान की सराहना की। इस अवसर पर उन्होंने स्वयं को इस सम्मान और भारत माता की सेवा करने का अवसर प्राप्त होने पर गर्व महसूस किया।
Author: fastblitz24



