जौनपुर : नेशनल नीड पार्टी (NNP) ने जौनपुर जिले में अपने संगठन का विस्तार करते हुए एक बड़ा कदम उठाया है। पार्टी शीर्ष नेतृत्व ने जौनपुर के प्रमुख युवा समाजसेवी शंभू को युवा मोर्चा का नया जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। इस घोषणा के बाद से ही जिले के पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय समर्थकों में जबरदस्त उत्साह का माहौल है।
आयोजित एक विशेष कार्यक्रम के दौरान पार्टी के उत्तर प्रदेश उपाध्यक्ष राजू विश्वकर्मा ने शंभू को औपचारिक रूप से मनोनयन पत्र सौंपकर बधाई दी।मीडिया को संबोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा”शंभू जी के लंबे सामाजिक अनुभव, समर्पण और जुझारू व्यक्तित्व को देखते हुए पार्टी ने उन्हें यह अहम जिम्मेदारी सौंपी है। हमें पूरा विश्वास है कि उनके नेतृत्व में जौनपुर जिले के युवाओं को एकजुट कर पार्टी का विस्तार अभूतपूर्व तेजी के साथ होगा।”
अपनी इस नई जिम्मेदारी पर नवनियुक्त जिलाध्यक्ष शंभू ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का हार्दिक आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वे पार्टी की नीतियों और विचारों को जन-जन तक पहुँचाने के लिए पूरी निष्ठा और ईमानदारी से काम करेंगे तथा जौनपुर के युवाओं को पार्टी से जोड़ने के लिए सदैव तत्पर रहेंगे।इस अवसर पर पार्टी के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिन्होंने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष को फूल-मालाएँ पहनाकर अपनी शुभकामनाएँ दीं।




