Fastblitz 24

नेवढ़िया पुलिस ने तमंचा और कारतूस के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार

जौनपुरनेवढ़िया थाना पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए, एक वांछित अपराधी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से एक देशी तमंचा और एक जिंदा कारतूस भी बरामद किया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

क्या है पूरा मामला?

नेवढ़िया थाना पुलिस को सूचना मिली कि एक वांछित अपराधी आकाश सरोज, जो कि मुकदमा संख्या 188/25 में फरार चल रहा था, क्षेत्र में मौजूद है। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए, थानाध्यक्ष नेवढ़िया के नेतृत्व में एक पुलिस टीम ने आरोपी की तलाश शुरू की।

पूरा पढ़िए 👇

तलाशी अभियान के दौरान, पुलिस ने आरोपी आकाश सरोज पुत्र संजय सरोज को उसके पैतृक गांव बनेवरा से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के समय, आरोपी के कब्जे से एक देशी तमंचा 12 बोर और एक जिंदा कारतूस 12 बोर बरामद हुआ।पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पहले से ही सम्बंध धाराओं में बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज था। अब हथियार बरामद होने के बाद और भी की धारा जोड़ दी गई है। आरोपी के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।इस गिरफ्तारी को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक दिलीप कुमार यादव, उपनिरीक्षक विनोद मिश्रा, हेड कांस्टेबल शिवदास तिवारी, हेड कांस्टेबल विजय दुबे और कांस्टेबल चंचल यादव शामिल थे। पुलिस की इस तत्परता ने क्षेत्र में अपराध नियंत्रण को लेकर एक मजबूत संदेश दिया है।

 

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज