जौनपुर। शाहगंज पुलिस की टीम ने शांति भंग करने के मामले में 9 व्यक्तियों को शांति भंग में गिरफ्तार कर चालान न्यायालय कर दिया है। थाना शाहगंज प्रभारी निरीक्षक केके सिंह ने रविवार को पुलिस टीम के साथ क्षेत्र के भिन्न.भिन्न स्थानों से शान्ति भंग करने के मामले में विकाश प्रजापति पुत्र ललसू प्रजापति, इरफान पुत्र मुजीबुद्दीन, शिवचरन पुत्र स्व0 रामप्यारे, अरविन्द पुत्र स्व रामबुझारत, अमित कुमार पुत्र स्व रामबुझारत, रामधारी बिन्द पुत्र रामअचल बिन्द, जितेन्द्र बिन्द पुत्र रामअचल बिन्द, संदीप राजभर, शिव पूजन राजभर पुत्र फिरतू राजभर को गिरफ्तार कर चालान न्यायलय कर दिया।

Author: fastblitz24



