जौनपुर। राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक ने पुलिस कार्यालय पर पुलिसकर्मियों को राष्ट्र की एकता, अखण्डता और सुरक्षा बनाए रखने के लिए शपथ दिलाई है।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने सभी उपस्थित पुलिसकर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि देश की एकता और अखंडता बनाए रखना प्रत्येक नागरिक और पुलिसकर्मी की जिम्मेदारी है। उन्होंने सभी को संवेदनशीलता, अनुशासन और पेशेवर ईमानदारी के साथ कर्तव्यों का पालन करने का संदेश दिया। इस शपथ ग्रहण समारोह में अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष श्रीवास्तव, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आतिश कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी नगर गोल्डी गुप्ता व अन्य वरिष्ठ अधिकारी और पुलिसकर्मी उपस्थित रहें। सभी ने संयुक्त रूप से देश की सेवा और सुरक्षा में अपने कर्तव्य का पालन करने का संकल्प लिया।


Author: fastblitz24

