Fastblitz 24

युवाओं के मानसिक व शारीरिक विकास के लिए खुलेगा ओ.जी. गेमिंग जोन, खेल मंत्री करेंगे उद्घाटन

जौनपुर। नगर के युवाओं को खेल और मनोरंजन का नया ठिकाना मिलने जा रहा है। स्टेशन रोड स्थित भारतीय स्टेट बैंक (बाजार शाखा) के सामने वाली कॉलोनी में अत्याधुनिक ओ.जी. गेमिंग जोन’ की शुरुआत होने जा रही है। इसका भव्य उद्घाटन आगामी 3 जनवरी 2026, शनिवार को प्रदेश के खेल राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) व नगर विधायक गिरीश चंद्र यादव द्वारा किया जाएगा। ​इस गेमिंग जोन को केवल मनोरंजन तक सीमित न रखकर शारीरिक और मानसिक विकास के केंद्र के रूप में विकसित किया गया है। यहाँ खेल प्रेमियों के लिए निम्नलिखित सुविधाएं उपलब्ध होंगी:

 

शारीरिक खेल: टेबल टेनिस, एयर हॉकी और बास्केटबॉल..

​मानसिक खेल: शतरंज और कैरम.

 इन खेलों के माध्यम से युवाओं और बच्चों में एकाग्रता और शारीरिक सक्रियता बढ़ाने का प्रयास किया गया है।

 

खेलो इंडिया’ से प्रेरित है प्रोजेक्ट’..

ओ.जी. गेमिंग जोन की स्थापना करने वाले उत्साही युवा उद्यमी स्तवय गुप्त ने बताया कि यह प्रोजेक्ट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘फिट इंडिया’ और ‘खेलो इंडिया’ अभियान से प्रेरित है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा खेलों को दिए जा रहे प्रोत्साहन को देखते हुए उन्होंने इस अनूठी पहल की शुरुआत की है।

​हमारा उद्देश्य जिले के युवाओं को स्वस्थ मनोरंजन के साथ-साथ खेलों के प्रति जागरूक करना है। जिला मुख्यालय पर यह हमारा पायलट प्रोजेक्ट है। आने वाले समय में जिले की प्रत्येक तहसील मुख्यालय पर ऐसे गेमिंग जोन स्थापित करने की हमारी योजना है।” — स्तव्य गुप्त

​इस केंद्र के खुलने से शहर के खेल प्रेमियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है, क्योंकि यह एक ही छत के नीचे विभिन्न इंडोर खेलों की सुविधा प्रदान करेगा।

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज