Fastblitz 24

 OLX और एनिमल ऐप के जरिए ठगी व बंधक बनाकर वसूली करने वाला शातिर अपराधी जौनपुर से गिरफ्तार

जौनपुर :उत्तर प्रदेश की जौनपुर पुलिस को आज एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। जनपद के सुजानगंज थाने की पुलिस ने OLX और ‘एनिमल ऐप’ (Animal App) के माध्यम से पशु व अन्य सामान बेचने का झांसा देकर लोगों से ठगी करने वाले एक शातिर अपराधी को गिरफ्तार किया है। यह आरोपी ग्राहकों को बुलाकर बंधक बना लेता था और उनके साथ मारपीट कर जबरन धन वसूली करता था।

आगे पढ़िए

क्षेत्राधिकारी बदलापुर के निर्देशन में सुजानगंज पुलिस ने यह कार्रवाई की। मुखबिर की सटीक सूचना पर पुलिस टीम ने वांछित अरोपी सुनील प्रजापति (उम्र 30 वर्ष) को हरिपुर मोड़ से धर दबोचा। आरोपी सुनील प्रजापति जौनपुर के बक्सा थाना अंतर्गत ग्राम ऊटरूखुर्द का रहने वाला है।

 

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार  सुनील प्रजापति के खिलाफ सुजानगंज, सिकरारा और बक्सा थानों में धोखाधड़ी, जबरन वसूली, बंधक बनाने और मारपीट जैसी गंभीर धाराओं (BNS) के तहत कई मुकदमे दर्ज थे। वह लंबे समय से पुलिस की गिरफ्त से फरार चल रहा था।पकड़े गए आरोपी सुनील प्रजापति का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। उसके खिलाफ पहले से ही कई गंभीर मामले दर्ज हैं |

 

हाल ही में सुजानगंज और सिकरारा थानों में पीड़ितों को बंधक बनाकर जबरन वसूली करने के तीन नए मामले दर्ज हुए थे।इस शातिर अपराधी को सलाखों के पीछे पहुंचाने वाली सुजानगंज थाने की टीम में मुख्य रूप से उप-निरीक्षक (Sub-Inspector) मनोज कुमार सिंह, कांस्टेबल विकेश चौहान और कांस्टेबल वरुण यादव शामिल रहे।पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आगे की कानूनी (विधिक) कार्रवाई की जा रही है और उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

 

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज