जौनपुर। जिले के सुरैरी थाना क्षेत्र की पुलिस ने न्यायलय के आदेश पर चार लोगों के खिलाफ चोरी का केस दर्ज किया है। इसी थाना क्षेत्र के भदखिन गांव निवासी सभाजीत सिंह ने न्यायलय में प्रर्थाना पत्र देकर गांव के ही छोटे लाल व उसके तीन बेटो पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह चारों मिलकर पंप सेट के कमरे का दवाजा तोड़कर उसमें रखा स्टार्टर, स्वीच और केबल चोरी करके ले जा रहें थें। पीड़ित ने जब चिल्लाते हुए उन्हें रोकने का प्रयास किया तो चारों ने मिलकर उसे मारपीट दिया, जिससे सभाजीत सिंह के पैर की एड़ी फ्रैक्चर हो गई। इस घटना के बाद पीड़ित ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई लेकिन जब न्याय नहीं मिला तो न्यायलय का सहारा लेना पड़ गया। फिल्हाल पुलिस चोरी का केस दर्ज कर जांच में जुट गई है।

Author: fastblitz24

