Fastblitz 24

छठे दिन हो सकी सिर कटी लाश की शिनाख्त, टीकमगढ़ की है रचना

झांसी: टोड़ी फतेहपुर के किशोरपुर गांव में 13 अगस्त को एक कुएं में मिली सिर कटी युवती की लाश की आखिरकार शिनाख्त हो गई है। यह लाश छठवें दिन मंगलवार को टीकमगढ़ के मैलवारा गांव निवासी रचना की निकली। उसके मायके वालों ने यहां पहुंचकर उसकी पहचान की।

पिछले पांच दिनों से इस अज्ञात शव की शिनाख्त के लिए पुलिस लगातार कोशिश कर रही थी। इसके लिए स्वॉट टीम समेत दस टीमें लगाई गई थीं। पुलिस ने जालौन, ललितपुर, हमीरपुर से लेकर कानपुर तक गुमशुदा लड़कियों के ब्योरे खंगाले, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली थी।

पूरा पढ़िये 👇

अब टीकमगढ़ से आए कुछ लोगों ने युवती की शिनाख्त कर ली है। पुलिस ने परिजनों से पूछताछ की, जिसके बाद उन्हें इस मामले में कई अहम सुराग हाथ लगे हैं। पुलिस अब इन सुरागों के आधार पर आगे की जांच कर रही है। इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी थी और अब शिनाख्त होने के बाद पुलिस को उम्मीद है कि जल्द ही इस मामले का खुलासा हो जाएगा।

 

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज