Fastblitz 24

नाबालिग को बहला फुसला कर भगाने के मामले में एक गिरफ्तार

 

जौनपुर। लाइनबाजार पुलिस की टीम ने नाबालिग युवती को बहला फुसला कर भगा ले जाने के मामले में एक युवक को गिरफ्तार कर पीड़िता को सकुशल बरामद करने का दावा किया है। बीते 23 नवंबर को नाबालिग युवती की मां ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि मेरी 16 साल की नाबालिग बेटी को युवक ने बहला फुसलाकर भगा ले गया। नाबालिग की मां से मिली तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। उसके बाद पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई थी।

इस मामले को लेकर लाइनबाजार पुलिस की टीम ने मुखबीर की सूचना पर नाबालिग युवती को भगाने वाले आरोपी युवक नन्हकु गौड पुत्र कैलाश गौड निवासी रंजीतपुर थाना लाइनबाजार को गिरफ्तार कर आगे की कार्यवाही करते हुए न्यायालय प्रेषित कर दिया।

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज