Fastblitz 24

सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पढी करने के मामले में एक गिरफ्तार

 

जौनपुर। जिले के थाना खेतासराय क्षेत्र के अब्बोपुर निवासी एक युवक को सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पढी करने के मामले में पुलिस ने गिरफ्तार करने का दावा किया है। पुलिस जानकारी के अनुसार अब्बोपुर गांव निवासी सन्दीप कुमार पुत्र रामपलट ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आपत्तिजनक पोस्ट किया था। इस मामले में शिकायत मिलने पर खेतासराय पुलिस ने आरोपी युवक को बुधवार के दिन गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि सोशल मीडिया पर फैलाए जा रहे भ्रामक और आपत्तिजनक कंटेंट पर सतर्क रहते हुए लगातार निगरानी की जा रही है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love