Fastblitz 24

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के मामले में एक गिरफ्तार

 

जौनपुर। थाना शाहगंज क्षेत्र की पुलिस टीम ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के मामले में एक युवक को गिरफ्तार करने का दावा किया है। बीते 26 जनवरी को पीड़िता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया था। शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के इस मामले को लेकर पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी थी। बुधवार के दिन पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी सतीश कुमार गुप्ता पुत्र रमाशंकर गुप्ता निवासी सीड गद्दोपुर को लोक वाणी तिराहा शाहगंज से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आगे की कार्यवाही में जुट गई है।

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज