जौनपुर। गौराबादशाहपुर पुलिस की टीम मंदिर से पाँच पीले धातु घंटा और व चार हजार रूपया चोरी करने के मामले में एक युवक को गिरफ्तार करने का दावा किया है। पुलिस के अनुसार बीते गुरूवार के दिन थाना गौराबादशाहपुर पर एक लिखित तहरीर पीड़ित ने आरोप लगाया कि 16 दिसंबर की रात मे माता के मन्दिर से अज्ञात चोर ने मंदिर का घंटा चुरा ले गया है। इस मामले में पुलिस शिकायत दर्ज कर चोर के तलाश में जुट गई।

शुक्रवार के दिन मंदिर में मामले में का खुलासा करते हुए पुलिस ने चोर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी के पाँच अदद पीली धातु घण्टा व दो अदद पीली धातु घण्टा चूर्ण व चार हजार रूपया ब्रम्ह बाबा का मन्दिर बहद ग्राम सरसौडा से से बरामद कर लिया। पुलिस ने बताया कि आगे की कार्यवाही के बाद पकड़े गये चोर को न्यायलय के लिए भेज दिया जाएगा। इस चोरी के मामले में 26 साल के चोर राशिद पुत्र स्व महमूद से पूछताछ करने पर उसने पुलिस से ग्राम करमौना के एक मंदिर से चोरी की बात स्वीकार करते हुए 8 नवंबर को पाठशाला सखैला से इन्वर्टर चोरी और 18 नवंबर को दुधौरा बाजार मे एक कपडे की दूकान से पाँच साडी चुराने की बात को स्वीकार किया है।


Author: fastblitz24

