Fastblitz 24

भैंस वापस मांगने पर धमकी देने के मामले में एक गिरफ्तार

 

जौनपुर। जिले के थाना जलालपुर में भैंस चोरी कर ले गयें दबंग युवकों से अपनी भैंस मांगने गए पीड़ित को धमकी देने के मामले में पुलिस ने एक दबंग युवक को गिरफ्तार करने का दावा किया है। पुलिस के अनुसार बीते 25 नवंबर 2025 को जलालपुर थाना क्षेत्र के ग्राम करदहां निवासी पीड़ित अन्नू सिंह पुत्र धनन्जय सिंह ने थाने पर एक लिखित प्रार्थना पत्र देकर इसी गांव निवासी विजस उर्फ भालू वर्मा और शनि गुप्ता नामक दो युवकों पर आरोप लगाया था कि इन दोनों ने बीते 24 नवंबर की रात उनकी भैस चोरी करने के बाद वापस मांगने पर उन्हें धमकी दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों लूटेरों की तलाश शुरू कर दी थी। पुलिस ने इस मामले में सोमवार के दिन इस घटना में शामिल दो युवकों में से उसी गांव करदहां निवासी एक युवक विजय उर्फ आलू पुत्र तेजभान वर्मा को हिरासत में ले लिया है। पकड़े गयें दबंग युवक के पास से पुलिस ने एक नाजायज चाकू भी बरामद किया है।

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love