Fastblitz 24

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के मामले में एक गिरफ्तार

 

जौनपुर। शाहगंज पुलिस की टीम ने 24 घंटे के अंदर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने से के मामले में एक युवक को शुक्रवार के दिन गिरफ्तार करने का दावा किया है। पुलिस के अनुसार बीते गुरूवार के दिन पीड़िता ने थाने में तहरीर देते हुए नीरज कुमार नामक युवक पर शादी का झांसा देकर अवैध तरीके से दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। इस मामले में पुलिस गुरूवार के दिन पीड़िता की शिकायत पर केस दर्ज कर आरोपी युवक की तलाश में जुट गई थी। थाने में दर्ज इस मामले का 24 घंटे के अंदर खुलासा करते हुए शाहगंज थाने के दरोगा राम विलास और उनकी बाकि पुलिस की टीम ने अरगूपुर कला थाना शाहगंज के निवासी नीरज कुमार को मदरहा चौराहा से गिरफ्तार कर आगे की कार्यवाही में जुट गयें हैं।

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज