
जौनपुर। जिले के थाना सुजानगंज की पुलिस ने युवती की गला रेतकर हत्या में इस घटना को कारित करने वाले एक युवक को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल लोहे का बाका व एक मोटरसाईकिल बरामद करने का दावा किया है। पुलिस जानकारी के अनुसार 4 नवंबर को मृतक युवती के भाई विकास कुमार पुत्र बृजभूषण गौतम निवासी ग्राम सुल्तानपुर थाना सुजानगंज सुजानगंज ने थाने पर प्रार्थना पत्र देते हुए पडोस के गांव के नरहरपुर निवासी अमित सरोज पुत्र अशोक सरोज पर उसकी बहन रोशनी उर्फ रूचि गौतम पुत्री बृजभूषण गौतम की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या का मामला दर्ज कराया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने अमित सरोज के खिलाफ मामला पंजीकृत कर खोजबीन में जुट गई थी। इस मामले में पुलिस ने 18 नवंबर मंगलवार के दिन हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने घटना मे प्रयुक्त आलाकत्ल लोहे का बांका और एक मोटरसाईकिल को युवक की निशादेही पर बरामद किया।


Author: fastblitz24



