जौनपुर। केराकत पुलिस की टीम ने चोरी के मुकदमे में नामजद रहे एक को चोरी के समान के साथ गिरफ्तार करने का दावा किया है। थाना केराकत उप निरीक्षक धनुषधारी पाण्डेय मय पुलिस टीम ने चोरी के मुकदमें में नामजद धीरेन्द्र उर्फ करिया पुत्र नन्दू सोनकर निवासी सरायबीरू थाना केराकत निवासी को एक बंडल चोरी के तार व तीन हजार रूपये नगद के साथ उदयचन्दपुर पुलिया के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पकड़े गयें चोर के खिलाफ कार्यवाही करते हुए चालान न्यायालय किया।

Author: fastblitz24

