Fastblitz 24

तमंचा व कारतूस के साथ एक गिरफ्तार

 

जौनपुर। लाइन बाजार पुलिस ने अवैध तमंचा व कारतुस के साथ एक युवक को गिरफ्तार करने का दावा किया है। थाना लाइन बाजार प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार सिंह ने मय पुलिस टीम के साथ वाहन चेकिंग के दौरान मुखबीर की सूचना पर मंगलवार को शहजादे पुत्र नजीर अहमद निवासी ग्राम अवीरगढ टोला थाना कोतवाली उम्र करीब 35 वर्ष को एक 315 बोर के नाजायज तमंचा व 315 बोर के एक नाजायज जिन्दा कारतुस के साथ दोपहर करीब 1 बजे पीली कोठी के पास से हिरासत में ले लिया। पुलिस ने गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर सुसंगत धाराओं मे मामला दर्ज कर कार्यवाही में जुट गई।

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love