जौनपुर। लाइनबाजार पुलिस एक एक तमंचा व कारतूस के साथ एक युवक को गिरफ्तार करने का दावा किया है। पुलिस टीम ने मंगलवार के दिन मुखबिर की सूचना पर बह्द ग्राम सुदनीपुर सदलपुर रोड के पास से एक व्यक्ति संदीप उर्फ सावन पुत्र राजेश उर्फ कल्लू गौतम को गिरफ्तार करते हुए उसके पास से एक 315 बोर का अवैध तमंचा और एक 315 बोर का जिन्दा कारतूस बरामद कर लिया। पुलिस ने गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर युवक के विरुद्ध मामला पंजीकृत कर कार्यवाही में जुट गई।

Author: fastblitz24



