Fastblitz 24

ट्रक की चपेट में आने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल, इलाज के लिए वाराणसी रेफर

 

जौनपुर। लाइन बाजार थाना क्षेत्र के नई मंडी में ट्रक की चपेट में आने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया, जहां डाॅक्टरों ने उसे इलाज के लिए वाराणसी ट्रामा सेंटर भेज दिया है। मालूम हो कि गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के बिथार गांव निवासी व्यक्ति अमरनाथ गौड़ उम्र लगभग 54 साल पुत्र स्वर्गीय सीताराम सोमवार की सुबह करीब 10 बजे थाना लाइन बाजार क्षेत्र में स्थ्ति नई मंडी से खरीदारी कर अपनी लूना वाहन से सामान लादकर वापस अपने गांव जा रहे थे कि नई मंडी के मेंन गेट पर ही वह ट्रक की चपेट में आ गए। ट्रक की चपेट में आने से उनका दाहिना पैर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद लोगों की भीण वहां जमा हो गई। जानकारी मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने घटना कारित करने वाले चालक को ट्रक समेत पकड़ लिया। व्यक्ति को आनन फानन में इलाज के लिए जिला अस्पताल ले आया गया, जहां पर डाॅक्टरों ने उन्हें बेहतर उपचार के लिए वाराणसी ट्रामा सेंटर के लिए भेज दिया।

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज