Fastblitz 24

दो हेलीकॉप्टरों में भिडंत, एक पायलट की मौत

 

वॉशिंगटन.. अमेरिका के न्यू जर्सी में रविवार को हवा मे दो हेलीकॉप्टर आपस में टकरा गए। हवा में हुई इस टक्कर से एक पायलट की मौत हो गई और दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। अधिकारियों ने बताया कि यह घटना अटलांटिक काउंटी के एक छोटे से एयरफील्ड हैमोंटन म्युनिसिपल एयरपोर्ट के ऊपर हुई। दुर्घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें हेलीकॉप्टर बेकाबू होकर नीचे गिरते हुए और फिर उससे घना काला धुआं उठते हुए दिख रहा है।

एपी के मुताबिक, हैमोंटन पुलिस प्रमुख केविन फ्रील ने बताया कि बचाव दल सुबह करीब 11 बजे दुर्घटना की रिपोर्ट मिलने पर मौके पर पहुंचा। पुलिस और फायर क्रू ने हेलीकॉप्टर में लगी आग को बुझाया। फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन ने बताया कि एनस्ट्रॉम F-28A हेलीकॉप्टर और एनस्ट्रॉम 280C हेलीकॉपर के बीच हवा में टक्कर हुई है। हादसे के वक्त दोनों विमानों में सिर्फ पायलट ही सवार थे। एक की मौत हो गई और दूसरा गंभीर है।

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज