Fastblitz 24

शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने वाला गिरफ्तार

 

जौनपुर। जिले के थाना सिकरारा क्षेत्र की पुलिस टीम की टीम ने शादी का झांसा देकर युवती से शारीरिक संबन्ध बनाने के मामले में एक नामजद को गिरफ्तार.करने का दावा किया है। पीड़िता ने थाने पर तहरीर देते हुए केराकत क्षेत्र निवासी सूरज यादव पुत्र चिन्तामणि पर शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाया था। इस मामले में सिकरारा थाने के उप निरीक्षक संजय कुमार सरोज मुखबिर की सूचना पर शनिवार के दिन अपनी पुलिस टीम के साथ पहुंच कर आरोपी सूरज यादव को गोनापार बाजार से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने गिरफ्तारी के बाद कार्यवाही करते हुए आरोपी को न्यायालय भेज दिया।

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज