जौनपुर। बदलापुर थाना क्षेत्र के प्राण पट्टी गांव के स्कूल के पास सड़क पर अज्ञात वाहन से दबकर एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई है। मालूम हो कि युवक बाइक से कहीं जा रहा था कि उसी समय किसी अज्ञात भारी वाहन के चपेट में आकर वो घायल होकर तड़ने लगा। घना कोहरा होने के कारण वाहन का पता नहीं चल सका लेकिन कोहरे की फैली चादर में दूर से एक ट्रक को दूर बैठे लोगों ने देख लिया। चीख पुकार सुनने के बाद लोगों की भीड़ धीरे धीरे जमा होने लगी तो देखा युवक वहीं खून से लतपथ हालत में पड़ा हुआ था। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद पहुंची पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हालांकि अज्ञात वाहन की चपेट में आकर मरे हुए युवक की पहचान नहीं हो सकी है। इस मामले में पुलिस युवक की पहचान कराने के प्रयास में लगी हुई है।

Author: fastblitz24


