Fastblitz 24

नालाकांड के मामले में सपाईयों का प्रदर्शन

 

जौनपुर। बीते 25 अगस्त को नगर के मछलीशहर पड़ाव पर नालाकांड के मामले में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई थी। जिसमें मृतकों के नाम प्राची मिश्रा, शिवा गौतम और मोहम्मद समीर बताए गए थें। इस मामले में अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही और पीड़ित परिवारों को आर्थिक मदद न मिलने का आरोप लगाते हुए समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया है। सपाईयों का आरोप है कि सरकार ने आश्वासन दिया था कि लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही होगी और आर्थिक मदद की जाएगी लेकिन न तो कार्यवाही हुई ना तो आर्थिक मदद प्राप्त हुई है। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी कार्यालय पर जोर दार प्रदर्शन करते हुए जिलाधिकारी से मृतक के पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान करने की मांग की है। हालाकिं बीते कुछ दिनों पहले प्राची मिश्रा की बहन साक्षी मिश्रा ने पैसे लेने से इंकार कर दिया था।

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज