जौनपुर। जिले के मड़ियाहूं कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम बारिगांव निवासी दो व्यक्तियों की तमंचे के साथ सोशल मीडिया पर फोटो वायरल हो रही है। इसी गांव निवासी दो युवक में से एक युवक जमीन पर बैठा है तो दूसरा फोटो के लिए उसकी तरफ तमंचा करके पोज़ दे रहा है। तमंचा लिए हुए व्यक्ति की पहचान आशुतोष तिवारी उर्फ़ सोनू तिवारीपिता का नाम रामजीत तिवारी के रूप में हुई है। फिल्हाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Author: fastblitz24



