सिडनी। ऑस्ट्रेलिया में रविवार को हुए एक विमान हादसे में पायलट की मौत हो गई है। ये हादसा तब हुआ, जब दो विमान हवा में भिड़ गए। ऑस्ट्रेलियाई पुलिस ने बताया कि सिडनी के बाहरी इलाके में दो हल्के प्लेन हवा में टकरा गए। इससे उनमें से एक जमीन पर गिर गया और उसके पायलट की मौत हो गई। इस विमान में सिर्फ पायलट सवार था, उसके साथ कोई दूसरा यात्री नहीं था। वहीं दूसरे प्लेन को पायलट टक्कर बावजूद एयरफील्ड पर सुरक्षित उतारने में कायमाब रहा।

न्यू साउथ वेल्स स्टेट पुलिस के बयान में बताया गया है कि सेंट्रल सिडनी से 60 किमी दूर हुए इस हादसे के बाद बचाव दल को पायलट की बॉडी सिडनी के दक्षिण पश्चिमी इलाके वेडरबर्न में एयरपोर्ट के पास झाड़ियों से बरामद हो गई है। पुलिस ने कहा कि हादसे की वजह अभी पता नहीं चल सकी है। एयर ट्रांसपोर्ट इन्वेस्टिगेटर हादसे के पीछे के कारणों की जांच करेंगे। इसके बाद ही किसी नतीजे पर पहुंचा जा सकेगा ।


Author: fastblitz24



