भरतपुर : भरतपुर के कंजौली गांव में शनिवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया जब गांव के बाहर एक दुकान के सामने महिला, युवक और एक बच्चे के शव संदिग्ध अवस्था में मिले। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों के पास से जहरीले पाउडर का पैकेट भी बरामद किया, जिससे यह आशंका जताई जा रही है कि मामला सामूहिक आत्महत्या का हो सकता है।

एडिशनल एसपी सतीश यादव ने बताया कि सुबह करीब 6:30 बजे ग्रामीणों ने सेवर थाना पुलिस को तीन शव पड़े होने की सूचना दी थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर देखा कि महिला, युवक (दोनों की उम्र लगभग 30 वर्ष) और एक नाबालिग बच्चे के शव दुकान के बाहर अलग-अलग पड़े थे। फिलहाल मृतकों की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
पूरा पढ़िये 👇


प्राथमिक जांच में सामने आया है कि तीनों रात के वक्त ही घटनास्थल पर पहुंचे थे, क्योंकि शुक्रवार रात 10:30 बजे तक वहां कोई नहीं था। पुलिस को घटनास्थल से मिला संदिग्ध पाउडर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है ताकि इसकी पुष्टि हो सके कि उनकी मौत पाउडर के सेवन से हुई या नहीं।पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। सामूहिक आत्महत्या की संभावना को भी खंगाला जा रहा है। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है।
Author: fastblitz24



