Fastblitz 24

जौनपुर में पुलिस का ‘एक्शन मोड’: अपहरण व पॉक्सो एक्ट के तीन आरोपी गिरफ्तार, सलाखों के पीछे भेजे गए अपराधी

जौनपुर। जिले में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे धरपकड़ अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना कोतवाली, रामपुर और मीरगंज पुलिस ने अपहरण व पॉक्सो एक्ट जैसे गंभीर मामलों में वांछित तीन अलग-अलग आरोपियों को दबोच लिया है। पुलिस की इस ताबड़तोड़ कार्रवाई से अपराधियों में हड़कंप मच गया है।

कोतवाली पुलिस ने अरमान को दबोचा

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनीता सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने थाना क्षेत्र के वांछित अभियुक्त अरमान पुत्र अतीउल्लाह, निवासी नूर खां कुंवा को गिरफ्तार किया। आरोपी पर मुकदमा संख्या 136/2026, धारा 137(2) बी.एन.एस. व धारा 11/12 पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज था। गिरफ्तारी टीम में उ.नि. जय दीप, हे.का. शिव प्रकाश और हे.का. इस्तेखार खां शामिल रहे।

रामपुर पुलिस के हत्थे चढ़ा बिहार का शातिर

वहीं, थानाध्यक्ष रामपुर रमेश कुमार के कुशल निर्देशन में उपनिरीक्षक मु. इस्लाम व उनकी टीम ने अपहरण व पॉक्सो एक्ट के आरोपी विरेन्द्र पोदार पुत्र कामेश्वर पोदार (निवासी बनमनखी, पूर्णिया, बिहार) को रामपुर नहर पुलिया के पास से धर दबोचा। आरोपी के विरुद्ध मुकदमा संख्या 90/2026, धारा 137(2), 115(2), 65(1) बी.एन.एस. व 5L/6 पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। गिरफ्तारी में का. निर्भय निषाद और का. आदित्य पटेल की अहम भूमिका रही।

मीरगंज पुलिस ने जंघई बाईपास से दबोचा अपराधी

इसी क्रम में थाना मीरगंज पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम चौकी कला जंघई बाईपास के निकट से विवेक सरोज पुत्र सुनमुन (निवासी भदोही) को गिरफ्तार किया। आरोपी पर थाना मीरगंज में मुकदमा संख्या 109/2026, धारा 137(2)/87/65(1)/351(3) बी.एन.एस. व 5/6 पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज था। उ.नि. मायाशंकर दूबे, हे.का. जितेन्द्र यादव और का. रणजीत सिंह की टीम ने इस गिरफ्तारी को अंजाम दिया।

न्यायालय के सुपुर्द किए गए आरोपी

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार किए गए सभी तीनों अभियुक्तों के विरुद्ध विधिक प्रक्रिया पूरी कर ली गई है और उन्हें आज संबंधित माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहाँ से उन्हें जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नाबालिगों के प्रति अपराध और गंभीर मामलों में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज