Fastblitz 24

जोगियापुर में भगवान निषादराज जन्मोत्सव की तैयारी तेज

 

जौनपुर। जिले के जोगियापुर स्थित भगवान निषादराज मंदिर प्रांगण में रविवार को ‘भगवान निषादराज जनसेवा समिति’ के बैनर तले एक महत्वपूर्ण समन्वय बैठक संपन्न हुई। बैठक का उद्देश्य आगामी भगवान निषादराज जन्मोत्सव को भव्य रूप से मनाने की रूपरेखा तैयार करना था।

​बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि आगामी 5 अप्रैल को जोगियापुर स्थित मंदिर परिसर में भगवान निषादराज का जन्मोत्सव अत्यंत हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। इस पावन अवसर पर पूजन-अर्चन के साथ-साथ एक दिव्य भंडारे का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं के जुटने की संभावना है।

​कार्यक्रम की मुख्य अतिथि एवं उत्तर प्रदेश महिला आयोग की सदस्य श गीता बिंद ने दीप प्रज्वलित कर बैठक का शुभारंभ किया। अपने संबोधन में उन्होंने समाज को एकजुट होने और भगवान निषादराज के आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। कार्यक्रम का कुशल संचालन समाजवादी पार्टी के नेता राजकुमार बिंद ने किया। ​समिति के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र निषाद ने आगामी कार्यक्रम की तैयारियों पर प्रकाश डालते हुए कहा, “जन्मोत्सव के अवसर पर पूरे जनपद से भगवान निषादराज के अनुयायियों को आमंत्रित किया जाएगा। यह आयोजन केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि समाज की एकता और आस्था का प्रतीक होगा।”

इस अवसर पर वीआईपी पार्टी की महिला जिलाध्यक्ष रंजना साहनी, सुखराम बिंद, बाबूराम बिंद, नीरज निषाद, शिवपूजन निषाद, रमेश चन्द्र साहनी, जगदीश नारायण निषाद उपस्थित रहे। इसके अलावा डॉ. विनोद कुमार बिंद, डॉ. अभयराज निषाद, श्याम नारायण बिंद, रामचरित्र निषाद, सुभाष निषाद, धीरज बिंद, रमेश बिंद, सर्वजीत बिंद, राहुल निषाद, आशीष नागर, बृजेश नागर, कृष्ण मुरारी बिंद, पंचम बिंद, प्यारे निषाद, रामअजोर बिंद और जितेंद्र बिंद ने अपने सुझाव साझा किए।

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज