Fastblitz 24

चोरी के मामले में जेल में बंद कैदी की इलाज के दौरान मौत

 

जौनपुर। सरपतहा थाना क्षेत्र के मसूदपुर गांव निवासी एक कैदी की शुक्रवार की रात इलाज के दौरान मौत हो गई है। पूरा मामला कुछ इस प्रकार से है कि कैदी अजीत गौतम 24 वर्ष पुत्र बनवारी गौतम बृहस्पतिवार को चोरी के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। शुक्रवार की दोपहर लगभग 1 बजे जेल में ही अचानक कैदी की तबीयत बिगड़ने लगी, जिसे पुलिस ने जिला अस्पताल इलाज के लिए ले आई। इलाज के दौरान करीब रात 9 बजे उसकी मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने कैदी की लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हालांकि मौत का कारण अभी पता नहीं चल सका है। अब पोस्टमार्टम रिर्पोट आने के बाद ही कैदी की मौत का सही कारण पता चलेगा।

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज