
जौनपुर। जिले में जिलाधिकारी व अपर पुलिस अधीक्षक नगर ने यातायात माह नवम्बर 2025 के जागरुकता माह का समापन होने पर विद्यालयों के बच्चों व यातायात माह में सराहनीय कार्य करनें वाले कर्मचारियों को पुरस्कार वितरण कर सम्मानित किया है। एक दिसंबर को यातायात माह का समापन समारोह पुलिस लाइन सभागार में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता व संचालन जिलाधिकारी दिनेश चन्द्र, अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष श्रीवास्तव, क्षेत्राधिकारी यातायात सुशील कुमार तिवारी, प्रभारी यातायात सुशील कुमार मिश्र के द्वारा किया गया। तत्पश्चात पुरस्कार वितरण कार्यक्रम के अवसर पर यातायात माह में प्रचार.प्रसार में सराहनीय कार्य व योगदान करने वाले स्कूलों के प्राधानाचार्य व उन स्कूलों के छात्र.छात्राओं को मुख्य अतिथि जिलाधिकारी ने सम्मानित करते हुए उत्साहवर्धन किया।


इस कार्यक्रम में गुलाबी देवी इण्टर कालेज कन्हइपुर, हरिहर सिंह इण्टरनेशनल स्कूल उमरपुर, नेहरु बालोध्यान कन्हईपुर, जनक कुमारी इण्टर कालेज, हुसैनाबाद, मोहम्मद हसन इंटर कालेज, माउण्ट लिट्रा जी स्कूल रामदयालगंज, तिलकधारी सिंह इंटर कालेज, बीआरपी इण्टर कालेज, रजा डीएम शिया इंटर कालेज, जनक कुमारी इण्टर कालेज, सनराइज इण्टरनेशनल स्कूल राजापुर मड़ियाहू, बयालसी इण्टर कालेज जलालपुर, विद्यालय शिक्षण संस्थान के प्रधानाचार्य व 350 बच्चें शामिल थे । साथ ही साथ यातायात माह 2025 के दौरान सराहनीय योगदान के लिये यातायात व थाने के पुलिस अधिकारियों, प्रिन्ट मीडिया व इलेक्ट्रानिक मीडिया के पत्रकार साथियों को भी पुरस्कृत किया गया। साथ ही प्रिन्ट मीडिया व इलेक्ट्रानिक मीडिया के पत्रकार साथियों को हेलमेट वितरित किया गया।
Author: fastblitz24



