Fastblitz 24

योग से बढ़ती है प्रतिरोधक क्षमता – विशेष सचिव हरिकेश चौरसिया ने की आकांक्षात्मक ब्लॉक रामपुर की समीक्षा

जौनपुर: मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में जनपद के आकांक्षात्मक विकास खंडों में हो रहे परिवर्तनों का भौतिक निरीक्षण जारी है। इसी कड़ी में, शासन द्वारा नामित नोडल अधिकारी एवं विशेष सचिव, आयुष विभाग, हरिकेश चौरसिया ने आज जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार में आकांक्षात्मक ब्लॉक रामपुर की विस्तृत समीक्षा बैठक की। उन्होंने विभिन्न विभागों को समन्वय स्थापित कर कार्य करने और पोर्टल पर त्रुटिरहित तथा ससमय डेटा फीडिंग सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

बैठक के दौरान, विशेष सचिव ने आकांक्षात्मक विकासखंड से संबंधित विभिन्न क्षेत्रों के संकेतकों की अद्यतन प्रगति की गहन समीक्षा की। खंड विकास अधिकारी, एमओआईसी, बेसिक शिक्षा अधिकारी सहित अन्य अधिकारियों से पोषण, स्वास्थ्य, शिक्षा, आधारभूत संरचना और वित्तीय समावेशन से संबंधित विस्तृत जानकारी ली गई। विशेष सचिव ने अति कुपोषित, अल्प कुपोषित बच्चों के चिन्हांकन, गर्भवती महिलाओं की एएनसी, संस्थागत प्रसव, टीबी कार्यक्रम, डायबिटीज स्क्रीनिंग, गोल्डन कार्ड वितरण, आयुष्मान कार्ड बनाए जाने की प्रगति आदि की समीक्षा करते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि रामपुर ब्लॉक में जितने भी अति कुपोषित बच्चे हैं, उन्हें एनआरसी (पोषण पुनर्वास केंद्र) में भेजा जाए, साथ ही 70 वर्ष से अधिक उम्र के सभी लोगों का आयुष्मान कार्ड बनाया जाए और छूटे हुए सभी पात्र लोगों का भी आयुष्मान कार्ड सुनिश्चित किया जाए। पोषण ट्रैकर पर त्रुटिरहित फीडिंग कराने पर विशेष बल दिया गया।

पूरा पढ़िए… ????

उप निदेशक कृषि से उन्होंने मृदा स्वास्थ्य कार्ड, फार्मर रजिस्ट्री, पीएम किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थियों, एफपीओ सहित अन्य विषयों पर जानकारी लेते हुए निर्देशित किया कि मृदा की टेस्टिंग कराई जाए और कैंप लगाकर किसानों को जागरूक किया जाए। जल जीवन मिशन के अंतर्गत हर घर जल योजना में क्रियाशील कनेक्शन, लक्ष्य के सापेक्ष दिए गए कनेक्शन और चल रही परियोजनाओं की प्रगति की जानकारी ली गई, साथ ही निर्देशित किया गया कि कार्य होने के दौरान सड़कों का रेस्टोरेशन भी अवश्य होना चाहिए। बेसिक शिक्षा अधिकारी से प्राथमिक विद्यालयों में पीटीआर (पुपिल-टीचर रेशियो), छात्र-शिक्षक अनुपात, पेयजल व्यवस्था आदि की जानकारी लेते हुए विद्यालयों में कायाकल्प और शौचालयों को क्रियाशील रखने के निर्देश दिए गए। जिला पंचायत राज अधिकारी से स्वच्छ भारत मिशन, व्यक्तिगत शौचालय फेज 2, स्वच्छ पेयजल के संबंध में जानकारी लेते हुए पुराने पंचायत भवनों के जीर्णोद्धार और नए पंचायत भवनों में विद्युतीकरण सुनिश्चित करने को कहा गया।

विशेष सचिव ने बलपूर्वक कहा कि सभी संकेतक एक दूसरे से जुड़े हुए हैं, इसलिए सभी विभाग एक दूसरे के साथ समन्वय स्थापित कर कार्य करें।

 

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज