Fastblitz 24

कलेक्ट्रेट सभागार में आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण के संबंध में समीक्षा बैठक सम्पन्न

 

जौनपुर। जिलाधिकारी डॉ० दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण के संबंध में समीक्षा बैठक की गई।

बैठक में ज़िलाधिकारी ने समीक्षा के दौरान पाया गया कि कुछ अधिकारियों द्वारा शिकायतों का निस्तारण तथ्यों की समुचित जांच किए बिना अथवा शिकायतकर्ता से संपर्क किए बिना ही आख्या प्रेषित कर दिया गया है, तथा स्पेशल क्लोज किया गया है जिस पर जिलाधिकारी के द्वारा कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए उपजिलाधिकारी सदर, उपनिदेशक कृषि, अधिशासी अभियंता विद्युत, समस्त तहसीलदार सहित अन्य ऐसे अधिकारीगण जिन्होंने स्पेशल डिस्क्लोज किया था उनके प्रति कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए उनके इस माह के वेतन रोकने के निर्देश दिए।

इस संबंध में संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त प्रत्येक शिकायत का गुणवत्तापूर्ण, तथ्यों पर आधारित एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। शिकायतकर्ता से आवश्यकतानुसार संपर्क कर वस्तुस्थिति का सत्यापन करने के उपरांत ही आख्या अपलोड की जाए।

जिलाधिकारी ने चेतावनी देते हुए कहा कि बिना समुचित परीक्षण के शिकायतों का निस्तारण करना शासन की मंशा के विपरीत है। ऐसी स्थिति पाए जाने पर संबंधित अधिकारी/कर्मचारी के विरुद्ध उत्तरदायित्व निर्धारित करते हुए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की प्राथमिकता जनसमस्याओं का त्वरित एवं संतोषजनक समाधान है। अतः सभी अधिकारी शिकायतों के निस्तारण को सर्वोच्च प्राथमिकता दें तथा कार्य में पारदर्शिता एवं जवाबदेही बनाए रखें। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया, अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 परमानंद झा, सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज