मेन्यू

लोड हो रहा है...

गुरु पूर्णिमा पर कालीचौरा में सजा साईं भंडारा, 800 श्रद्धालुओं ने किया प्रसाद ग्रहण

 

हिंदु-मुस्लिम एकता की मिसाल बना कार्यक्रम, गुरुओं के संदेश पर चलने का लिया संकल्प

 

आजमगढ़। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर मंगलवार 29 जुलाई को कालीचौरा स्थित साईं मंदिर परिसर में _साईं ट्रस्ट_ और _मानव सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट “भारत”_ के संयुक्त तत्वावधान में विशाल भंडारा, निःशुल्क जलपान एवं प्रवचन शिविर का आयोजन किया गया।

दोपहर से देर शाम तक चले इस कार्यक्रम में लगभग *800 श्रद्धालुओं* ने प्रसाद ग्रहण किया और स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।

हिंदु-मुस्लिम एकता का संदेश

कार्यक्रम की अध्यक्षता साईं ट्रस्ट के अध्यक्ष *डॉ. अनिल कुमार सिंह* ने की। उन्होंने सत्य साईं बाबा के जीवन और “सेवा ही पूजा है” के संदेश पर प्रकाश डाला।
मानव सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष  हुसैन हैदर ने कहा कि गुरु का काम अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाना है। सभी धर्मों के गुरुओं ने इंसानियत और भाईचारे का पाठ पढ़ाया है।

ट्रस्ट के प्रबंधक  डॉ. संतोष कुमार मौर्या, सहायक पदाधिकारी *मोहम्मद नईम सिराजी* और समाजसेवी  निरंजन कुमार ने भी गुरु की महिमा पर व्याख्यान दिए।

कार्यक्रम में हिंदु और मुस्लिम श्रद्धालु एक साथ बैठकर प्रसाद ग्रहण करते नजर आए। मंच से सभी वक्ताओं ने मिलजुल कर रहने और गुरुओं के बताए रास्ते पर चलने का प्रण लिया।

इनका रहा सहयोग
शिविर को सफल बनाने में मोहम्मद लारेब और मानव सेवा चैरिटेबल फिजियोथेरेपी ट्रेनिंग सेंटर की टीम का विशेष सहयोग रहा।

कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं, चिकित्सकों, सुरक्षा कर्मियों एवं पुलिस प्रशासन का आभार व्यक्त किया। साथ ही शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में सेवा कार्य निरंतर जारी रखने का संकल्प दोहराया।

 

Fast Blitz 24
Author: Fast Blitz 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

‘महत्वपूर्ण’ दस्तावेज़, दो कारें, शेयर बाज़ार: राम मंदिर दान ‘चोरी’ मामले में एसआईटी को अब तक क्या मिला है

चंदा गबन मामले के मुख्य आरोपियों में से एक रमाशंकर मिश्रा को अयोध्या पुलिस बुधवार को उस किराए के मकान में ले गई जहां वह

केंद्र ने डीजल, जेट ईंधन पर अप्रत्याशित कर बढ़ाया; पेट्रोल निर्यात शुल्क में कटौती

अमेरिका-ईरान युद्ध के कारण पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच, सरकार ने डीजल और विमानन टरबाइन ईंधन (एटीएफ) के निर्यात पर अप्रत्याशित लाभ कर

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र, सीबीएसई से कहा, कक्षा 9 के छात्रों पर नई भाषा का बोझ न डालें

सुप्रीम कोर्ट गुरुवार को कक्षा 9 के स्तर पर अनिवार्य तीसरी भाषा शुरू करने के केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के फैसले पर सवाल उठाया,

‘स्वस्तिक भारत और अज़रबैजान को जोड़ता है’: तनावपूर्ण संबंधों के बीच भारतीय राजनयिक ने प्राचीन प्रतीक का आह्वान किया

जैसा कि नई दिल्ली महीनों के राजनयिक घर्षण के बाद अजरबैजान के साथ अपने संबंधों को स्थिर करना चाहती है, भारत के नामित राजदूत बाकूअभय